महिनों से गायब प्रधान के न आने से कार्यवाहक ग्राम प्रधान की होगी नियुक्ति

बड़ागांव।जिला पंचायत राज अधिकारी वाराणसी के द्वारा विकास खंड बड़ागांव के बरही कलां ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान राय साहब गौतम के पिछले कई महीने से गायब होने के उपरांत गांव का विकास अवरूद्ध है जिसमें प्रधान के कार्यों का संचालन कराये जाने हेतु पंचायत सदस्यों में किसी एक को प्रधान का दायित्व दिये जाने के लिए 21 जुलाई 2025 को अपरान्ह 3:30 बजे राइफल क्लब वाराणसी के सभागार में जिलाधिकारी वाराणसी के निर्देश पर एक बैठक आहूत की गयी है जिसमें उपरोक्त गांव सभा के पंचायत सदस्यों में किसी एक को ग्राम प्रधान पद के लिए चयनित किया जायेगा।
बताते चलें की उपरोक्त ग्राम पंचायत के वर्तमान ग्राम प्रधान एक घटना में अनिच्छित हत्या के आरोपी हैं और पिछले कई महीनों से गायब है इनकी अनुपस्थिति में गांव का विकास अवरूद्ध है जिसके कारण प्रधान के कार्यों का संचालन करने हेतु जिलाधिकारी वाराणसी ने पंचायती राज अधिनियम 1947 की धारा 12अ में वर्णित व्यवस्था के अनुसार ग्राम प्रधान के दायित्वों के निर्वहन के लिए पंचायत सदस्य को नामित किया जाना है जिसके संदर्भ में उपरोक्त बैठक आहूत की गयी है।इस आशय की सुचना कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी वाराणसी के द्वारा बड़ागांव विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पत्र के माध्यम से दिया गया है। पत्र में इन्हें निर्देशित किया गया है कि पंचायत के सभी सदस्यों के साथ उक्त बैठक में उपस्थित रहेंगे।

About The Author

Share the News