पिंडरा
फूलपुर थाना क्षेत्र में 16 जुलाई की रात्रि में पीआरवी द्वारा पिंडरा बाजार में भटकी हुई दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने पिता का सौंपा।
बताते है पिंडरा बाजार में भटक रही नाबालिक बहनों को थाना पर लाया गया था। पूछताछ के दौरान लड़कियों ने अपना नाम मालती (06 वर्ष) और लालती (04 वर्ष) बताया। जब उनसे उनके परिजनों और पते के बारे में पूछा गया, तो वे कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाईं। प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह के निर्देशन में उ0नि0 विनोद कुमार त्रिपाठी और उ0नि0 राम सिंह यादव म0का0 आरती सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए भटकी हुई लड़कियों के परिजनों के बारे में काफी प्रयास के बाद पता लगाया गया। लड़कियों के पिता कल्लू बनवासी पुत्र भुल्लन बनवासी निवासी ग्राम शाहपुर वारी थाना सिंधौरा को थाना फूलपुर पर बुलाकर नाबालिग लड़कियों को सकुशल उनके पिता को को सुपुर्द किया गया। लड़कियों के पिता कल्लू बनवासी ने पुलिस की इस पहल से काफी खुशी जाहिर की और थाना फूलपुर पुलिस को धन्यवाद दिया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज