वाराणसी स्थित सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल, कैंट की कक्षा 3 की छात्रा इनाया फातिमा ने इंटरहाउस आयोजित अम्ब्रेला क्राफ्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
इनाया की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्कूल के शिक्षकगण भी उनकी इस रचनात्मक प्रतिभा से बहुत प्रभावित हैं।
स्कूल की प्रिंसिपल जमीला ने इनाया की सराहना करते हुए कहा, “इनाया जैसी प्रतिभा लाखों में एक होती है। उनकी लगन और रचनात्मकता निश्चित ही उन्हें भविष्य में और ऊंचाइयों तक ले जाएगी।”
इनाया की सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत है और यह दिखाता है कि मेहनत, लगन और रचनात्मक सोच से छोटी उम्र में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज