किशोरी का अपहरण कर्ता गिरफ्तार

बड़ागांव। बड़ागांव पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर रविवार को सुबह लगभग 7 बजे किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को खानपट्टी पुरब पुर रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली सुचना के आधार पर थाना प्रभारी बड़ागांव अतुल कुमार सिंह ने अपने हमराहियों के साथ उपरोक्त गिरफ्तारी स्थल से जौनपुर जनपद के केराकत थाना अंतर्गत डेढ़वाना गांव निवासी साहिल हरिजन को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह कहीं भागने की फिराक में खड़ा था। बताते चलें की बीते 18 मई को थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी के परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध पुत्री को अगवा कर लिये जाने का नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था इस मामले में नाबालिग को पुलिस ने कुछ दिनों पुर्व ही सकुशल बरामद कर लिया था।

About The Author

Share the News