पिंडरा।
पिंडरा विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय जमापुर के छात्र छात्राओं के बीच बुधवार को स्वर्ण व्यवसायी ने अपना जन्मदिन मनाया और बच्चों को उपहार स्वरूप लिखने पढ़ने के लिए स्टेशनरी के साथ उन्हें पहनने के नए जूते व चप्पल भी दिए और उनका मुह मीठा कराया गया।
पिंडरा निवासी स्वर्ण व्यवसायी गिरधर सेठ अपने जन्मदिन पर अपने सहयोगियों के साथ उक्त विद्यालय पहुचे और असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर 5 दर्जन बच्चों को स्टेशनरी के साथ पहनने के लिए जूते और चप्पल दिए और सभी उपस्थित 124 छात्र छात्राओं को मिष्ठान का वितरण किया। जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दिखी। सभी बच्चो ने एक साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी।
इस दौरान नौशाद खा, सुल्तान अहमद, राजू चौरसिया, सादिक अख्तर व कप्तान खा समेत शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज