पिंडरा।
पिंडरा विकास खण्ड के रतनपुर स्थित अमरावती भवन के प्रांगण में बुधवार को गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैंकड़ों की संख्या में आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ता के साथ गणमान्य लोग शामिल हुए।
सायँ 5 बजे काशी क्षेत्र के प्रान्त प्रचारक रामचन्द्र के नेतृत्व में आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम की शुरुआत भगवत ध्वज के वंदन से हुई। तपश्चात लोग क्रम से ध्वज की वंदना कर नमन किया। इस दौरान प्रान्त प्रचारक ने धर्म , संस्कृति और राष्ट्र की अखंडता के लिए राष्ट्रवाद की सोच विकसित करने की अपील की। जिससे प्रत्येक व्यक्ति व युवा के मन मे राष्ट्र, धर्म व संस्कृति के भाव पैदा हो सके। उन्होंने कहाकि जब तक राष्ट्रवाद की धारा के साथ ही संघ के साहित्य को घर घर तक नही बहेगी। तब तक देश पूर्ण रूप से आजाद नही होगा।आज तुष्टिकरण इस कदर बढ़ गया है कि देश को खण्ड खण्ड करने के नारे लग रहे है। ऐसे में हर हिंदुस्तानी का फर्ज हो जाता है कि वह सजग और समृद्धि हो। उन्होंने 2 अक्टूबर को संघ के 200 वर्ष पूर्ण होने पर न्यायपंचायत स्तर पर गणवेश में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को संकल्प दिलाया।
इसके पूर्व आरएसएस के संस्थापक डॉ केशव राव बलिराम हेडगवार और माधव राव सदाशिव राव गोलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया अंत मे वंदना गीत से समापन हुआ।
इस दौरान एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, रजनीकांत मिश्रा, काशी क्षेत्र के किसान मोर्चा उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय, महामन्त्री जेपी दुबे, आरएसएस जिला प्रचारक अजेय, हेमंत मिश्रा, मनीष चौबे, श्याम पटेल, संजय चतुर्वेदी, नलिनीकांत मिश्रा, दिलीप मिश्रा, आशीष मिश्रा इशांत, मनीष पाठक, अरविंद मिश्रा, आशीष सिंह, अजय ऊदल समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज