वाराणसी। बस कुछ ही दिनों की बात है… पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी “दालमंडी” अब काशी की सबसे खूबसूरत सड़कों में शुमार होने जा रही है। शहर के इस ऐतिहासिक वाणिज्यिक केंद्र का नया ले–आउट डिजाइन जारी हो गया है, जो इसे एक आधुनिक और सुव्यवस्थित व्यापारिक गलियारा बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
नए स्वरूप में दालमंडी की सड़कें चमचमाती होंगी, दोनों ओर अलग फुटपाथ व्यवस्था रहेगी, जबकि सीवर, स्टॉर्म वाटर लाइन, टेलीकॉम और इलेक्ट्रिक लाइन को एकदम अलग और सुरक्षित तरीके से भूमिगत किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में जाम, जलभराव और तारों के उलझाव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
चौड़ीकरण के बाद दालमंडी की सड़कें न केवल सुगम होंगी, बल्कि आधुनिक शहरी विकास की मिसाल भी पेश करेंगी। यह प्रोजेक्ट काशी के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में एक और मील का पत्थर साबित होगा।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज