बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने अपने सभी छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए गठबंधन के तहत मिली सभी छह सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।
सूची के अनुसार, कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता को सासाराम विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है, जबकि पारू सीट से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी मैदान में उतरेंगे।
इसके अलावा अन्य उम्मीदवार इस प्रकार हैं —
- मधुबनी: माधव आनंद
- उजियारपुर: प्रशांत कुमार पंकज
- दिनारा: आलोक कुमार सिंह
- बाजपट्टी: रामेश्वर महतो
- पारू: मदन चौधरी
- सासाराम: स्नेहलता
गौरतलब है कि एनडीए में भाजपा और जदयू को 101–101 सीटें, चिराग पासवान की लोजपा (आर) को 29 सीटें, तथा जीतनराम मांझी की हम पार्टी को 6 सीटें मिली हैं।
सीट बंटवारे के बाद उपेंद्र कुशवाहा के नाराज होने की चर्चा भी राजनीतिक हलकों में बनी रही। उन्होंने पहले सीटों की संख्या कम होने पर असंतोष जताया था और बाद में सोशल मीडिया पर शेरो-शायरी के माध्यम से गठबंधन सहयोगियों पर परोक्ष टिप्पणी भी की थी। हालांकि अब प्रत्याशी सूची जारी कर रालोमो ने एनडीए में अपनी सक्रिय भूमिका स्पष्ट कर दी है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज