लखनऊ– प्रदेश की योगी सरकार दो लाख से अधिक युवाओं को अग्निशमन विभाग द्वारा प्रशिक्षण के बाद निजी संस्थानों में अग्नि सुरक्षा अधिकारी,अग्नि सुरक्षा कर्मी के पद पर तैनाती का मौका दिलाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अग्निशमन विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है।
इसके साथ उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बना जाएगा, जहां युवाओं को अग्निशमन प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। अग्निशमन विभाग की एडीजी पद्मजा चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप निजी भवनों में सिक्योरिटी गार्ड की तरह ‘अग्नि सुरक्षा अधिकारी’ और ‘अग्नि सुरक्षा कर्मियों’ को तैनात करने की कार्ययोजना है।
विभाग इच्छुक युवाओं को एक हफ्ते से चार हफ्ते की ट्रेनिंग दी जाएगी। फिर प्रदेश के मॉल/मल्टीप्लेक्स, 100 या अधिक बेड वाले हॉस्पिटल, 24 मीटर से ऊंचाई के गैर-आवासीय भवन, 45 मीटर से अधिक ऊंचाई के आवासीय भवन, में नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज