पिंडरा।फैक्ट्री चलाने के नाम पर फैक्ट्री में लगे सभी उपकरण लेकर रातों-रात हुए फरार मुकदमा दर्ज।
ज्ञात हो कि मऊ जिले के चंदनपुरा कोपागंज निवासी पवन कुमार जायसवाल का फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियॉव इण्डस्ट्रीयल एरिया में मसाला बनाने की फैक्ट्री लगा रखी थी कुछ दिन चलने के बाद फैक्ट्री को बंद कर दिया गया। फैक्ट्री को ग्रीन लैंड कॉलोनी विंध्याचल रोड महुआरियां मिर्जापुर निवासी
राकेश सिंह उर्फ विनय सिंह व विनोद सिंह को लीज पर 30000/ लाभ व विद्युत खर्च देने का आश्वासन देने पर दे दिया गया था। परन्तु दो वर्षों तक फैक्ट्री चलाकर मात्र 339,100/-
रुपया दिया। जिसपर पवन कुमार जायसवाल ने राकेश सिंह को फैक्ट्री छोड़कर चले जाने को कह दिया। जिसका लाभ उठा कर 31 मार्च व 1 अप्रैल के मध्य कारखाने का समस्त सामान व मशीन लेकर राकेश सिंह उर्फ विनय सिंह फरार हो गया जिसमें
10HP का एक मोटर 20 इंच की एक चक्की, एक पुलवाईजर व एक ग्रेड़र, एक इनवर्टर व बैट्री, काँटा मशीन, बैग सिलाई की मशीन, व पैकिंग मशीन, समर सेनिल स्टार्टर के साथ, एक चौकी, एक मेज, तीन कुर्सी, चुल्हा व सिलेण्डर पंखा बल्ब व बिजली के सामान लोहे के पाईप (तीन से चार कुन्तल) जिसकी कीमत लाखों में होगी लेकर फरार हो गए। पवन कुमार जायसवाल के तहरीर पर राकेश सिंह उर्फ विनय व विनोद सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फूलपुर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज