पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बीएससी की छात्रा को एक युवक उसे उस समय बहका फुसलाकर भगा ले गया जब छात्रा बाजार गई थी।
जानकारी के अनुसार फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने फूलपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरी बड़ी पुत्री 20 वर्ष बाबतपुर स्थित एक कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है।
तथा 5-6-2025 को दोपहर बारह से एक बजे के बीच जब वह बाजार गई थी तभी मोटर साइकिल मरम्मत का कार्य करने वाला मंगल पुत्र लालधारी
गांव बर्जी पोस्ट नयेपुर फूलपुर मेरी पुत्री को बहका फुसलाकर भगा ले गया। युवक के तहरीर पर मंगल के खिलाफ फूलपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज