पिंडरा।
फूलपुर पुलिस ने नाबालिक के अपहरण के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार कर कब्जे से शनिवार को अपहृता को बरामद कर युवक को जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर फ़ुलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस मुखबिर की सूचना पर रमईपुर तिराहा के पास से धारा 137(2) एवं 87 में वांछित अभियुक्त विकास वनवासी निवासी ग्राम धरवा, थाना रामपुर माझा, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर उसके पास से अपहृता को बरामद किया गया। अभियुक्त विकास वनवासी ने पूछताछ में बताया कि वह और अपहृता एक-दूसरे से प्रेम करते हैं तथा दोनों ने घर से भागकर मंदिर में विवाह कर लिया था। जब उन्हें जानकारी हुई कि अपहृता के परिजनों द्वारा अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, तो वे दोनों घर लौटने की योजना बना रहे थे और गंगापुर जाने हेतु ऑटो का इंतज़ार कर रहे थे, उसी दौरान पुलिस टीम द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया।
बताते चलें कि चार दिन पूर्व नाबालिक को लेकर भाग गया था। माँ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज