बनारस के लिए गर्व का क्षण! बहरीन में आयोजित तृतीय यूथ एशियन गेम्स में बनारस के शिवांशु पटेल और यश्वनी सिंह ने ताइक्वांडो की युगल स्पर्धा (Poomsae) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया।
सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने थाईलैंड की मजबूत टीम को कड़ी टक्कर दी। थाईलैंड की टीम को जहाँ 8.52 अंक मिले, वहीं भारतीय जोड़ी ने 8.20 अंक अर्जित कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव चंद्रभान पटेल ने बताया कि यह भारतीय ताइक्वांडो इतिहास में पहली बार है जब किसी खिलाड़ी ने यूथ एशियन गेम्स में भारत के लिए पदक जीता है।
यह उपलब्धि न केवल बनारस, बल्कि पूरे भारत के लिए गौरव का विषय है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज