महापर्व छठ के अवसर पर लाखों श्रद्धालु जब अस्ताचलगामी और उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गंगा तटों, कुंडों और सरोवरों की ओर उमड़ेंगे, तब उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार ने व्यापक इंतज़ाम किए हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, चिकित्सा और राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ (11वीं बटालियन) की टीमें घाटों पर तैनात कर दी गई हैं। वाराणसी, बीएलडब्लू और चंदौली में कुल 7 टीमें सक्रिय रहेंगी, जो 24 घंटे बचाव कार्यों के लिए तैयार रहेंगी।
एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रत्येक टीम में 30 प्रशिक्षित जवान शामिल हैं, जो रेस्क्यू मोटर बोट, वॉटर एम्बुलेंस, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, गोताखोर, पैरामेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य जीवनरक्षक उपकरणों से पूरी तरह लैस हैं।
योगी सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन और एनडीआरएफ के समन्वय से घाटों पर सुरक्षा के साथ-साथ चिकित्सा सहायता की भी व्यवस्था की गई है। गंगा तटों के अलावा बीएलडब्लू स्थित सूर्य सरोवर और चंदौली जिले में भी एनडीआरएफ की इकाइयाँ तैनात की गई हैं।
वाहिनी मुख्यालय में 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज