शिक्षा महंगाई व बेरोजगारी को लेकर सड़क पर उतरेगी पार्टी- डॉ वीरेंद्र

पिंडरा।
लोकजन सोशलिस्ट पार्टी केंद्रीय कार्यालय बाबतपुर स्थित में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई।
जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र विश्वकर्मा ने कहाकि शिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई को लेकर सड़क पर उतरेगी और सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ से आह्वान करते हुए कहाकि गांव गांव जाकर आम जनता को जागरुक करे।
उन्होंने आगामी 30 नवंबर दिन रविवार को लखनऊ में एक विशाल रैली आयोजन करने का ऐलान भी किया और जिसमें पूरे प्रदेश के जिले से जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश अध्यक्ष नव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया।
अध्यक्षता राधेश्याम विश्वकर्मा, संचालन नरेश विश्वकर्मा व धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय प्रवक्ता घनश्याम यादव ने किया। इस दौरान लियाकत अहमद , डॉ अनिल वर्मा, सुजीत, श्यामधनी भारती, अरविंद वर्मा, धमेंद्र प्रजापति समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे।

About The Author

Share the News