पिंडरा।
विकास खण्ड के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर विश्व स्तनपान दिवस पर सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के तहत विभिन्न केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पिंडरा विकास खण्ड के आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र जमापुर पर स्तनपान दिवस पर माताओं व गर्भवती महिलाओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सुपरवाइजर शीला यादव ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण के लिए स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूक किया और जन्म से लेकर छह महीने की उम्र तक शिशु को सिर्फ माँ का दूध ही पिलाने का आह्वान किया।
इस दौरान कार्यकर्ती रागिनी सिंह, रीता पटेल, विजयलक्ष्मी व निर्मला समेत अनेक महिलाएं रही।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज