पिंडरा
फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा फोरलेन बाईपास पर बेलवां ओवरब्रीज के समीप शुक्रवार को सुबह साढ़े 10 बजे टैंकर से सीएनजी गैस लीकेज होने से अफरा तफरी। घण्टेभर बाद पुलिस और गेल कर्मियों के मदद से काबू पाया गया । जिससे उस दौरान आवागमन भी ठप रहा।
बताते है कि शुक्रवार को सुबह साढ़े 10 बजे सीएनजी गैस सिलेंडर लेकर एक टैंकर रिंग रोड स्थित गेल फिलिंग सेंटर से लेकर जा रहा था। तभी बेलवा ओवरब्रिज के समीप उसके सिलेंडर से तेज गैस रिसाव होने लगा। जिसपर टैंकर चालक ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस के साथ गेल के रेस्क्यू टीम को दी। मौके पर फूलपुर इंस्पेक्टर मय फोर्स पहुचे और आवागमन को रोक दिया। उसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और पानी के बौछार से उसे ठंडा किया और उसी दौरान एक कर्मचारी ने उसके नॉब को बन्द किया। तब जाकर लीकेज बन्द हुआ। इसके पूर्व तेज आवाज के साथ लीकेज होने से आसपास के लोगो में अफरा तफरी मच गई।
इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि एक घण्टे बाद लीकेज पर काबू पाया। इस दौरान कोई अनहोनी की घटना नही घटी।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज