पिंडरा।राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) प्रयागराज से शिक्षण अधिगम के लिए पुरस्कार प्राप्त करने के बाद विद्यालय पहुचने पर शिक्षक कमलेश पांडेय का छात्र छात्राओं द्वारा शनिवार को स्वागत किया गया।
बताते चलें कि निदेशक दिनेश सिंह, बीएसए प्रयागराज प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए जौनपुर डॉक्टर गोरखनाथ पटेल एवं सहायक वित्त लेखा समग्र शिक्षा दीपक कुमार पांडे द्वारा कम्पोजिट विद्यालय रमईपट्टी के नवाचारी शिक्षक कमलेश पांडेय की पुस्तक साझा संग्रह “शिक्षण अधिगम संगम” का विमोचन करने के साथ उन्हें सम्मानित भी किया गया था। उसकी एक प्रति शिक्षक ने अपने स्कूल कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी के लाइब्रेरी में रखने के लिए दी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज