पिंडरा।पिंडरा तहसील पर काशी द्वार के विरोध में धरना दे रहे किसान 12 वे दिन भी डटे रहे और सरकार व जिला प्रशासन द्वारा कोई निर्णय न लेने से आक्रोशित किसानों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा की।
तहसील गेट पर धरने पर बैठे किसानों ने कहाकि सरकार गत 17 फरवरी को बैठे थे लेकिन पीएम मोदी के करखियांव आगमन को देखते हुए प्रशासन ने आश्वासन देकर धरना स्थगित कराया था। लेकिन कोई सुनवाई न होने पर फिर 26 फरवरी से धरने पर बैठना पड़ा। लेकिन अब भी प्रशासन सुध नही ले रहे। जिससे रघुनाथपुर, बहुतरा, पिंडरा, चकिन्दर, जददुपुर, कैथौली, बेलवां समेत अनेक गांवों के किसान उपजाऊ भूमि पर अवासीय योजना के विरोध में है। शनिवार को किसानों निर्णय लिया कि यदि सरकार किसानों की कोई सुधि नही लेती तो किसान धरना प्रदर्शन तेज करने के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार करने का निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान गिरधारी लाल, रविशंकर,भरत भुआल, दूधनाथ ,राजनाथ पटेल संतोष पटेल, फतेहनारायण पटेल , जितेंद्र पटेल, राधेश्याम पाल, अशोक कुमार सिंह, अमृत लाल, आशीष पटेल, व चौधरी पटेल समेत अनेक किसान रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज