टेलर के बीच हुई जोरदार टक्कर, चालक की मौत

पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के पूरारघुनाथपुर गांव के समीप रविवार की रात दो टेलर की जोरदार टक्कर हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई।
बताया जाता है कि वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रही दोनों टेलर रघुनाथपुर गांव के समीप पंहुचा ही था की रात 3 बजे पीछे से जा रही टेलर के चालक को संभवत नीद आने की वज़ह से चलते आगे चल रही टेलर से पीछे चल रही टेलर की जोरदार टक्कर हो गईं। जिसकी चलते अगला हिस्सा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया और चालक केविन मे फस गया।स्थानीय व पुलिस के कड़ी मशक्त के बाद चालक को बाहर निकलकर इलाज हेतु बसनी स्थित पीएचसी ले जाया गया। जहाँ इलाज के दौरान चिकित्सको ने चालक को मृतक घोषित कर दिया गया। मृतक टेलर चालक विनोद वर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी लौहारा थाना काजीपुर सुल्तानपुर बताया जा रहा है।
इंस्पेक्टर फ़ुलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ शव को शिवपुर स्थित मर्चरी हाउस में रखा गया है।

About The Author

Share the News