पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव डीह बाबा मंदिर के समीप एक शादी समारोह में शरीक होने आए एक व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर गायब कर दी गई। इस मामले में फूलपुर थाना के करखियाव निवासी अवनीश मिश्रा ने अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि वह बीते रात्रि अपनी बाइक से अपने ही गांव निवासी सोनू कुमार गोंड के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान अपनी बाइक डीह बाबा प्रांगण में खड़ा कर समारोह में शामिल होने गए। जब देर रात्रि वापस आया तो उनकी बाइक वहां से गायब थी।जिसके बाद उसने अपने स्तर पर बाइक व चोर का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन, असफल रहा। अब उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी का पता लगाकर बाइक बरामद करने की मांग की है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज