वाराणसी। बड़ागाँव थाना क्षेत्र अंतर्गत हरहुआ चौकी इलाके में जबरन मिट्टी खनन का मामला फिर सुर्खियों में है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के कुछ पाटीदारों ने जेसीबी लगाकर उनके भूखंड से जबरन मिट्टी खोदकर बेची, जिसकी शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई।
पीड़ितों का कहना है कि हरहुआ क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन लगातार बढ़ रहा है और प्रशासनिक उदासीनता के कारण खनन माफिया बेखौफ होकर सक्रिय हैं। इससे पहले भी इसी विवादित जमीन को लेकर दबंग पक्ष ने दंपत्ति पर हमला कर घायल कर दिया था। महिला को कई जगह गंभीर चोटें आई थीं, लेकिन तब भी उचित कार्रवाई न होने की बात पीड़ितों ने कही।
आरोप है कि विपक्षी पक्ष, चौकी इंचार्ज हरहुआ व थाना बड़ागाँव की मिलीभगत से बिना अनुमति मिट्टी खनन करा रहा है। मामले में हीलाहवाली से नाराज़ पीड़ित दंपत्ति लाल बिहारी राय और डिम्पल राय ने मंगलवार को अपर पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।
अपर पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज