—उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सुरक्षा बल के जवानों के साथ सशस्त्र सलामी दी
चौबेपुर वाराणसी
क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी राधेश्याम सिंह 60वर्ष की मौत श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान शनिवार की रात पड़ रही कड़ाके की ठंड में हृदयाघात होने से मौत हो गई।उनके पार्थिव शरीर को लेकर श्रीनगर से उपनिरीक्षक महावीर सिंह ने पार्थिव शरीर को हवाई जहाज से लेकर बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर पहुंचे । जहां लखनऊ के सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ वह शव को वाहन से लेकर सोमवार की दोपहर गांव पहुंचे।शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया।
बीएसएफ के जवान के शव आने की सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भी मातहतों संग मृतक जवान के घर पहुंच कर सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ सशस्त्र सलामी देकर नम आंखों से अंतिम बिदाई दी।तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।
मृतक राधेश्याम सिंह बीएसएफ श्रीनगर में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे।उनकी रिटायर का समय हो गया था लेकिन दो वर्ष बढ़ जाने के कारण ड्यूटी में तैनात थे। उनके दो लड़के हेमंत सिंह व गौरव सिंह व एक बेटी प्रियंका सिंह हैं।उनकी पत्नी गीता सिंह का रो रो कर बेहोश हो जा रही थी।कार्य के प्रति सजग,व मिलनसार थे उनके निधन पर गांव में कोहराम मच गया।उनका दाह संस्कार मणीकर्णिका घाट पर किया गया। मुख्याग्नि उनके बेटे हेमंत सिंह ने दी ।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज