पिंडरा (वाराणसी)।
फूलपुर में व्यापार मंडल और फाउंडेशन ऑफ एमएसएमई क्लस्टर के संयुक्त तत्वावधान में व्यापारियों के लिए वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे और मध्यम व्यापारियों को वित्तीय प्रबंधन, सरकारी योजनाओं तथा व्यवसाय से जुड़े आवश्यक पंजीकरण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान आर्थिक आरोग्यम केंद्र के तहत एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के सहयोग से उपस्थित व्यापारियों को उद्यम रजिस्ट्रेशन, जीएसटी पंजीकरण, विभिन्न सरकारी योजनाओं, जिम्मेदार उधारी, बीमा तथा अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला प्रशिक्षक आनंद कुमार दुबे और आकाश सैनी तथा मास्टर ट्रेनर लोकेश तिवारी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे अपने व्यवसाय को बेहतर ढंग से संचालित कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल (सपालू), मुन्ना चौरसिया, राजकुमार गुप्ता राजू, रमेश विश्वकर्मा, सोनू सेठ, भरत जायसवाल, जय प्रजापति, रिषभ अग्रहरि, डब्बू सेठ, पप्पू भोजवाल, शिवम अग्रहरि, सोनू गुप्ता सहित बाजार के अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज