पिंडरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पर विश्व श्रवण दिवस के अवसर गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें राष्ट्रीय बधिरता बचाव एवं रोकथाम कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉo शेर मोहम्मद ने कान को सुरक्षित रखने के लिए जागरुक करते हुए बताया कि कान में बदबू होना या खून आना गंभीर रोग के लक्षण हो सकते हैं तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कारण वही डाo ममता ने कहा कि मवाद को साफ और नरम कपड़े से साफ करें प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ आर,के यादव ने बताया कान में पानी न जाने दे और किसी प्रकार का तरल पदार्थ ना डालें स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी दिवाकर वर्मा ने कहा कि बच्चा कक्षा में ध्यान दे तो हो सकता है वह कम सुनता हो इस अवसर पर डाo पूनम सिंह, डॉo आशीष द्विवेदी, मनीष मिश्रा, मनोज शर्मा ,राजकुमार, कमला सिंह, शशिकला,सीमा सरोज, अभिनव यादव, विशाल आदि उपस्थित रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज