वाराणसी शारजाह से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस से आने वाले एक यात्री से सीमा शुल्क की हवाई ख़ुफ़िया इकाई ने लगभग 49.46 लाख का विदेशी सोना बरामद किया है । हवाई ख़ुफ़िया अधिकारियो को गुरुवार को सूचना मिली थी कि एक यात्री अपने शरीर में सोना पेस्ट के रूप में छिपाकर ला रहा है ।और सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए यात्री को एयरपोर्ट पर ही पकड़ लिया गया । यात्री की पहचान दरभंगा बिहार निवासी अजय कुमार महतो के रूप में हुई है । काफ़ी पूछ ताछ के बाद उसने बताया कि वह अपने रेक्टम में तीन गुल्ली छिपाया हुआ है जिसमें सोना पेस्ट फॉर्म है । बरामद 757 ग्राम सोना को ज़ब्त कर लिया गया है और अभियुक्त को पूछताछ कर छोड़ दिया गया ।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज