शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी अपने 75 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम के तहत सोमवार को वार्ड दुर्गाकुंड के नवाबगंज क्षेत्र में पहुंचे। यह उनके प्रवास का 58वां दिन था। उन्होंने पैदल भ्रमण कर क्षेत्र की समस्याओं का जायज़ा लिया और स्वच्छता अभियान भी चलाया।
भ्रमण के दौरान राधा कृष्ण मंदिर के पास सीवरयुक्त जलजमाव और टूटे चैंबर देखकर विधायक नाराज हो गए। उन्होंने मौके पर ही जीएम जलकल और सचिव जलकल को बुलाकर मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विधायक ने क्षेत्र में कूड़े के ढेर मिलने पर सफाई निरीक्षक को फटकार लगाई और संचालित मांस की दुकानों पर गंदगी फैलाने की शिकायत पर अपर नगर आयुक्त को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनता की समस्याएं सुनने के बाद डॉ. तिवारी ने चौपाल लगाई और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता मंडल प्रभारी वीरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष राजू सिंह डब्बू, पार्षद अक्षयबर सिंह, रत्नदेव सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक जे.पी. सिंह, शशि केशरी, राजमंगल पांडेय, शिवम सिंह व लता गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज