वाराणसी के लालपुर क्षेत्र में मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे करन से पुलिस की देर रात मुठभेड़ हो गई।
जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस की घेराबंदी से भागते समय फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें करन के पैर में गोली लगी।
घटना लमही रोड स्थित TFC के पास हुई है। मौके पर डीसीपी वरूणा जोन प्रमोद कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि करन के खिलाफ पहले से चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। इस बार उसने एक मासूम बच्ची के साथ घिनौनी और अक्षम्य दरिंदगी की थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के लिए वाराणसी में कोई जगह नहीं है — ऐसे दरिंदों को कानून हर हाल में सज़ा देगा।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज