पिंडरा।पिंडरा तहसील द्वारा आईजीआरएस के निस्तारण में लगातार तीन बार प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने पर एसडीएम पिंडरा ने पटल सहायक को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने सितंबर, अक्टूबर व नवम्बर माह में प्रथम स्थान दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले आईजीआरएस पटल सहायक नरेंद्र कुमार को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान तहसीलदार विकास पांडेय, नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव, श्वेता सिंह पटेल, स्टेनो प्रदीप मौर्य समेत अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज