लखनऊ में देर रात अल्पसंख्यक कल्याण और पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर के आवास पर ABVP कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
ABVP का आरोप है कि मंत्री ने एक इंटरव्यू में संगठन के कार्यकर्ताओं को “गुंडा” कहकर संबोधित किया और रामस्वरूप यूनिवर्सिटी (बाराबंकी) की घटना पर यह बयान दिया कि “ABVP के गुंडों पर पुलिस ने सही लाठी बरसाई।”
इसी टिप्पणी से नाराज़ होकर ABVP कार्यकर्ताओं ने मंत्री के आवास का घेराव किया, नारेबाजी की और गेट पर चढ़कर पत्थरबाजी भी की।
इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की व झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक ओपी राजभर इस्तीफा नहीं देते, आंदोलन जारी रहेगा और पूरे प्रदेश में उनके पुतले फूंके जाएंगे।
ABVP नेताओं ने कहा कि यह संगठन दुनिया का सबसे बड़ा और अनुशासित छात्र संगठन है, जिसे गुंडा कहना छात्रों और युवाओं का अपमान है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज