लखनऊ। बसपा सरकार में मंत्री रहे और पीलीभीत से पूर्व विधायक अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू के सपा में शामिल होने को पार्टी आगामी चुनावों की तैयारी के रूप में महत्वपूर्ण कदम मान रही है। उनके आने से पीलीभीत और तराई क्षेत्र में सपा को संगठनात्मक मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज