वाराणसी के पिंडरा ब्लॉक के गर्थमा चौराहा बाजार में रॉयल शाइन टाइम्स में प्रकाशित खबर का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। कुछ दिन पहले बाजार में रास्तों और जल जमाव की समस्या को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी।
खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। रास्ते पर गिट्टी डलवाई गई। गिट्टी को फैलाकर आवागमन के लिए सुगम मार्ग तैयार किया गया। इससे चौराहे पर पहले मौजूद गड्डों की समस्या का समाधान हो गया है।
बाजार के व्यापारियों ने इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि अब स्कूल जाने वाले बच्चे-बच्चियां सुरक्षित रूप से आ-जा सकेंगे। साथ ही बाजार में व्यापार के लिए आने वाले लोगों को भी आवागमन में सुविधा होगी।
स्थानीय व्यापार मंडल इस कार्य से काफी प्रसन्न है। पास के रामाश्रय दुकानदार ने इस कार्य को सराहनीय बताया। बाजार के लोगों ने रॉयल शाइन टाइम्स न्यूज का धन्यवाद किया। बाजार के सभी लोग इस पहल से खुश हैं और सुधार के लिए आभार व्यक्त कर रहे हैं।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज