कहा- वे अपने ससुर के प्रभाव में काम कर रहे थे; कल ही उत्तराधिकार छीना था~~~~
मायावती ने सोमवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से निष्कासित कर दिया। मायावती ने X पर पोस्ट कर लिखा- बसपा की आल-इंडिया की बैठक में कल आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था। जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी। लेकिन इसके विपरीत आकाश ने जो अपनी लंबी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है, वह उसके पछतावे और राजनीतिक मैच्योरिटी का नहीं, बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी और गैर-मिशनरी है। जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दगडित भी करती रही हूं।
इससे कुछ देर पहले ही आकाश आनंद ने बसपा के सभी पदों से हटाए जाने के बाद रिएक्शन दिया था।
उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा था- बहनजी का हर फैसला मेरे लिए पत्थर की लकीर के जैसा है। मैं उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं। उनके हर फैसले के साथ खड़ा हूं। परीक्षा कठिन और लड़ाई लंबी है। बहुजन मिशन और मूवमेंट के एक सच्चे कार्यकर्ता की तरह मैं पार्टी और मिशन के लिए पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा। आखिरी सांस तक अपने समाज के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा।’
यह बात मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने बसपा के सभी पदों से हटाए जाने के बाद पहला रिएक्शन देते हुए सोशल मीडिया X पर लिखी। रविवार (कल) को बसपा प्रमुख मायावती ने अपने आकाश आनंद से सभी जिम्मेदारियां छीन ली थीं। एक साल में दूसरी बार आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया था। मायावती ने कहा था- जीते-जी किसी को भी अपना उत्तराधिकारी घोषित नहीं करूंगी।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज