पिंडरा।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व कम्पोजिट विद्यालय पिण्डराई में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसके मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज उमेश विश्वकर्मा रहे। प्राधिकरण के सचिव ने इस दौरान महिलाओं, बृद्धजनो व बालिकाओं को उनके अधिकारों के बाबत विस्तृत जानकारी देते हुए संविधान में उल्लेखित कानूनों के बाबत जानकारी दी। वही लाभकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव, कस्तूरबा की प्राचार्या श्रीमति पुष्पा सिंह, कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य श्यामलाल, पीएलवी भरत भुआल, मनोज कुमार, विकास कुमार व प्रमोद पटेल समेत अनेक लोग रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज