बड़ागांव। थानाक्षेत्र के बाबतपुर गांव में शुक्रवार की शाम पड़ोसी के घर जन्म दिन मनाने गयी एक महिला को मनबढ़ो ने मारना पीटना शुरू कर दिया बीच बचाव करने पहुंचे पति को भी हमलावरों ने मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। घायल पीड़िता ने स्थानीय थाने में देर रात चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उपरोक्त गांव निवासिनी रेनू देवी ने आरोप लगाया है कि वह अपने पटीदार ओमप्रकाश के घर उनके बच्चे का जन्म दिन मनाने गयी थी इस दौरान उसका वहां मौजूद आशीष ,इंदर , बबलू और गोलू से वाद विवाद होने लगा और बात बढ़ने पर मनबढ़ो ने लाठी डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे पति अरविंद को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज