पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बारात में आए रजला नियार चोलापुर निवासी दिलीप पुत्र विजयी को नाचने को लेकर कर दी पिटाई।
जानकारी के अनुसार रजला नियार चोलापुर से बारात 29 अप्रैल को फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में आई थी ।
बारात में नाचने को लेकर गाँव के युवक आशीष पुत्र बनारसी, शिवम पुत्र रामस्वरूप, सूरज उर्फ गोलू पुत्र मयाराम व रामस्वरूप पुत्र झिगई राम ने मिलकर जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास दिलीप को गाली देते व जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी डंडा से मारे-पीटे जिससे सर व मुँह पर चोटे आई है। दिलीप के तहरीर पर फूलपुर पुलिस उपरोक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज