क्षेत्र के श्री बलदेव पीजी कॉलेज, के मेधावी छात्र शुभम प्रकाश का चयन उत्तर प्रदेश राजभवन द्वारा
आयोजित तृतीय चक्र की प्रदेश स्तरीय कविता लेखन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 15 दिसंबर 2024 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित की जाएगी। शुभम प्रकाश ने 6 प्रमुख विश्वविद्यालयों के बीच आयोजित द्वितीय चक्र की कविता लेखन प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट लेखन से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस सफलता के पीछे डॉ. अनामिका दुबे एवं लोकेंद्र बहादुर के मार्गदर्शन और संयोजन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार द्विवेदी, डॉ आनंद प्रकाश, उमाकांत सिंह, आलोक चौबे, सौरभ राय, रणविजय सिंह डॉ. सुमन सिंह एवं अन्य शिक्षकों ने शुभम को इस गौरवमयी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके भविष्य की सफलता की कामना की। इस उपलब्धि से महाविद्यालय का नाम रोशन हुआ है, और यह कॉलेज के छात्रों के लिए प्रेरणा का एक नया स्त्रोत बन गया है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज