डीएम से भाई बोला- 250 बीघा जमीन का घोटाला पकड़ा था, अपहरण हो गया~~~
बरेली का एक लेखपाल 10 दिनों से लापता है। शुक्रवार को परिजन डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे। उस वक्त वहां अफसरों की मीटिंग हो रही थी। अफसरों को देखकर मां मोरवती के सब्र का बांध टूट गया। वह जोर-जोर से रोने लगीं और हाथ जोड़कर बेटे को बरामद कराने की गुहार लगाने लगीं। वह रोते-रोते कलेक्ट्रेट परिसर में बेहोश हो गईं।
सास को बेहोश देख बहू जमुना देवी भी रोने लगीं। अफसरों ने पुलिस जीप से भेजकर मोरवती को अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत अब स्थिर है।
लेखपाल के भाई और पत्नी ने एसडीएम, तहसीलदार, ग्राम प्रधान समेत पांच-छह लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। बताया कि लेखपाल ने 250 बीघा ग्राम समाज की भूमि के घोटाले का पर्दाफाश किया था।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज