पिंडरा।व्यापार मंडल फूलपुर के तत्वावधान में निराश्रितों को सोमवार को कम्बल वितरण प्राचीन वीर हनुमान मंदिर परिसर में हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि एडीसीपी आकाश पटेल व विशिष्ट अतिथि उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता रहे।
कार्यक्रम में बोलते हुए पुलिस एडीसीपी गोमती ज़ोन ने कहाकि यह मंडल के तरफ़ से ठंड में एक अच्छी पहल है। इसी तरह हर व्यापार मंडल को आगे आना चाहिए
इस दौरान 175 बुजुर्गों व असहाय लोगों को कम्बल वितरण किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस सहायक उपायुक्त को फूलपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल सपालू ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र पहना कर उनका स्वागत किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेंद्र चौरसिया,भानू सेठ,रमेश विश्वकर्मा,सोनू सेठ,जे पी पटेल,राजकुमार गुप्ता,भरत जायसवाल,राजू अग्रहरि,विद्या प्रकाश सोनकर,संतोष अग्रहरि,पवन,
काजू चौरसिया,सोनू गुप्ता,राजेश जायसवाल विक्की गोंड,रिषभ,दुर्गेश,बृजमोहनलाल केशरी,रामधनी यादव,अजीत विश्वकर्मा शुभम् सिंह समेत अनेक व्यापार मंडल के अध्यक्ष शामिल रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश पटेल ने किया ।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज