फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन पर अवैध कब्जा व धमकी देने वाला गिरफ्तार

पिंडरा।
सिंधोरा पुलिस ने मंगलवार को फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर जमीन पर अवैध कब्जा करने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गरथमा बाजार के पास से वांछित अभियुक्त कृपाशंकर जायसवाल निवासी सिंधोरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।उन्होंने बताया कि कृपाशंकर जायसवाल ने अपने दो पुत्रों एवं अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक एक ही भूमि के संबंध में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बार‑बार विभिन्न व्यक्तियों को विक्रय किया कर धन ले लिया, जबकि उसके हिस्से की भूमि पूर्व में ही विक्रय की जा चुकी थी। वादी
मरुई निवासी व वकील भूपेंद्र प्रजापति द्वारा विरोध किए जाने पर विपक्षियों ने उसे गाली‑गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 26 फरवरी को कचहरी से लौटते समय विपक्षियों ने असलहों से लैस होकर वादी को घेर लिया और जान से मारने की धमकी की। न्यायालय के आदेश पर 16 जुलाई को सिंधोरा पुलिस ने धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504, 506 में दर्ज किया था।
वही पूछताछ के दौरान अभियुक्त कृपाशंकर जायसवाल ने स्वीकार किया कि “साहब, मैंने लालच में आकर अपने हिस्से से अधिक भूमि दर्शाकर अन्य लोगों को बेच दिया। आज मैं कचहरी जा रहा था, तभी पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।

About The Author

Share the News