चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब वाराणसी निवासी रितेश श्रीवास्तव नामक युवक प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर टावर पर चढ़ गया।
युवक का कहना है कि उसकी प्रेमिका ने शादी से इनकार कर दिया है, जिसके विरोध में उसने यह कदम उठाया। रितेश ने प्रेमिका और उसके परिजनों को मौके पर बुलाने की मांग की है।
राम मंदिर इलाके में स्थित टावर पर चढ़े युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारी बातचीत के ज़रिए युवक को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज