कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी के लिए दो अलग-अलग कमेटियां गठित कीं। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय राजनीतिक मामलों की समिति के संयोजक बनाए गए हैं, जबकि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय प्रदेश चुनाव समिति के भी अध्यक्ष बनाए गए हैं।
राजनीतिक मामलों की समिति में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री, सलमान खुर्शीद, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, वीरेन्द्र चौधरी, राशिद अल्वी, जफर अली नकवी, बेगम नूर बानो, रवि वर्मा, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय कपूर, संजय कपूर, प्रदीप माथुर, विवेक बंसल, अनुग्रह नारायन सिंह, इमरान मसूद, अनिल श्रीवास्तव, शाहनवाज आलम, मनोज यादव व आलोक प्रसाद समेत 40 लोगों के अलावा फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी पदेन सदस्य बनाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर सदस्य प्रदेश चुनाव समिति में भी सदस्य बनाए गए हैं। इस समिति में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, बृजलाल खाबरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर व प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह समेत कुल 39 सदस्य शामिल हैं।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज