पिंडरा।महाकुंभ प्रयागराज से वापस लखनऊ जाते समय पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ प्रखर राष्ट्र वादी वक्ता का कपसेठी बाबतपुर स्टेट हाईवे मार्ग स्थित चिलबिला बड़ागांव स्थित विश्व हिंदू महासंघ के गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री अमित अवधेश गिरी के आवास पर एक अनौपचारिक मुलाकात के दौरान पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि मीडिया के माध्यम से पता चला है कि बनारस में गौशाला की स्थिति ठीक नहीं है। गौशाला पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग बनारस जिला व आसपास के जिलों में सरकार द्वारा संचालित गौशालयों पर ध्यान दें इस पर दोषी के खिलाफ कार्यवाही करवाई जाएगी इस मौके पर अमित अवधेश गिरी ने पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति भी मौजूद रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज