उनका हाल केशव मौर्य जैसा होगा; योगी अनाप-शनाप बोलते हैं~~~
सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा- पूजा पाल का हाल भी केशव मौर्य जैसा होगा। अब वह कभी दोबारा विधायक नहीं बन पाएंगी। पूजा पाल को पार्टी अनुशासन का पालन करना चाहिए था। सपा ने गुरुवार को योगी की तारीफ करने पर विधायक पूजा पाल को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था।
शिवपाल ने सीएम योगी पर अनाप-शनाप और झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- भाजपा ने पिछले आठ सालों में अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। किसानों की समस्याएं, बिजली संकट, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चारों ओर फैली हुई हैं। प्रदेश को नौकरशाही के भरोसे छोड़ दिया गया है। शिवपाल यादव ने ये बातें इटावा में स्वतंत्रता दिवस पर जिला सहकारी बैंक में तिरंगा फहराने के बाद मीडिया से कहीं।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज