पिंडरा।
राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में पिंडरा ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के 9 छात्र छात्राओं ने सफलता हासिल की।
कम्पोजिट विद्यालय नाथपुर की सगी बहनों लवली सरगम व तनिष्का सरगम और स्नेहा मौर्य ने सफलता हासिल की। वही उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबतपुर के बाबूराम, कम्पोजिट स्कूल रसूलपुर के शक्ति प्रजापति, कम्पोजिट स्कूल देवराई अमित कुमार व किरण पटेल, कम्पोजिट स्कूल रमईपट्टी के सूर्यप्रकाश यादव व विक्रम ने सफलता हासिल की।
छात्राओ के सफलता हासिल करने पर बीईओ विनोद कुमार मिश्रा व स्टेट अवार्डी शिक्षक कमलेश पांडेय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज