बड़ागांव। थाना क्षेत्र में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई। पहली घटना 12 जनवरी की अपरान्ह कुंभापुर गांव के समीप हुई, जहां परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र को घात लगाकर बैठे मनबढ़ों ने बेरहमी से पीट दिया। वहीं दूसरी घटना 15 जनवरी की रात आरटीओ कार्यालय के पास बाइक खड़ी करने के विवाद को लेकर हुई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुड़ी गांव निवासी छात्र सोनू कुमार कनियर गांव स्थित एक इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे उसके ही गांव के अखिलेश, विकास, विनीत, कृष्णा तथा कनियर हरिपुर गांव निवासी महेश कुमार ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के बाद पीड़ित छात्र की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरी घटना में जमालपुर गांव निवासी सोनी यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पिता राजनाथ यादव निजी कार्य से गए थे। इस दौरान आरटीओ कार्यालय के पास बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में चिउरापुर गांव निवासी प्रिंस सिंह, बसनी निवासी कौशल तिवारी तथा कोइरीपुर कोट निवासी शिवम सिंह ने रॉड व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजनाथ यादव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज