पीएम मोदी बरेका गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सकते हैं। माना जा रहा है कि 100 पार्टी पदाधिकारी पीएम मोदी की बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। फिलहाल बैठक नौ मार्च की रात में होगी या 10 मार्च की सुबह, इस पर निर्णय होना बाकी है।
पीएम की अगवानी में 200 पदाधिकारियों को जोड़ने की तैयारी में है। इसमें बाबतपुर एयरपोर्ट, बरेका गेस्ट हाउस, हेलीपैड सहित चार स्थानों पर 200 पदाधिकारी पीएम का स्वागत करेंगे। पीएम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत केंद्रीय मंत्री और राज्यमंत्री समेत कई विधायक और सांसद रहेंगे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज