वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बाबतपुर स्थित अंशिका होटल/रेस्टोरेंट में SOG 2 की टीम ने सेक्स रैकेट संचालक समेत आधा दर्जन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था, अदालत में आज होटल मालिक सर्वेश सिंह एवं अर्जुन सिंह को एक-एक लाख रुपए की जमानत पर रिहा करने का आदेश दे दिया, बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गए होटल मालिक पेशे से टूर एंड ट्रेवल्स का काम करते हैं जिनसे पुलिसकर्मी आए दिन बेगारी करवाते रहते हैं , घटना के दिन भी कुछ पुलिसकर्मी बेगारी में गाड़ी मांगने आए, सर्वेश सिंह तथा उनके भाई अर्जुन सिंह द्वारा बेगारी करने से मना करने पर पुलिस वाले धमकी देते हुए चले गए, इसके कुछ देर बाद पुनः पुलिस वाले होटल में आए और दोनों भाइयों को सेक्स रैकेट संचालन करने के आरोप में पकड़कर जेल भेज दिया था, बचाव पक्ष के अधिवक्ता नागेश्वर प्रशाद ,पवन कुमार सिंह ,सनत कुमार राय की दलील पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश कोर्ट संख्या 2 नितिन पाण्डेय की कोर्ट ने दोनों भाइयों को रिहा करने का आदेश पारित कर दिया

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज