पिंडरा (वाराणसी)।
शनिवार को में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उच्चाधिकारियों की अनुपस्थिति का असर साफ दिखा। फरियादियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही और कई लोग बिना सुनवाई के ही लौट गए। कुल 73 मामले दर्ज हुए, जिनमें से मात्र 2 का निस्तारण हो सका।
बताया गया कि मुख्यमंत्री के बाबतपुर एयरपोर्ट आगमन के चलते प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की वीआईपी ड्यूटी लगाई गई थी। इसी कारण तहसील दिवस की सुनवाई नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव के भरोसे रही।
इस दौरान थाना गांव निवासी अवनीश पांडेय ने तीसरी बार फिर शुद्ध पेयजल की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के प्रयासों के बावजूद जलनिगम विभाग के अधिकारी उदासीन हैं और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के नाम पर खारा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
वहीं किरतपुर निवासी मुन्नालाल ने एक व्यक्ति पर फूलपुर थाने का दरोगा बताकर पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। परसरा गांव की विधवा शांति देवी ने दबंग पड़ोसियों पर रातों-रात दरवाजा व रहन-सहन में बने कुएं को पाटकर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
नायब तहसीलदार ने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज