पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 60 लाख रुपये नकद के साथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, युवक बिहार से बिना किसी वैध दस्तावेज के वाराणसी जा रहा था।
जांच में सामने आया कि युवक को कोरियर ब्वॉय की तरह बिहार से भारी रकम लेकर बनारस भेजा गया था। फिलहाल पुलिस ने नकदी जब्त कर ली है और रकम के स्रोत की जांच में जुटी है।
प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने रकम से संबंधित कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आयकर विभाग को भी सूचना दी गई है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज